
बिहार की राजनीति और विकास की दिशा तय करने वाला बजट आज सदन में पेश किया गया।
नीतीश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है।
₹3 लाख 47 हजार 589 करोड़ के इस बजट में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान और युवाओं पर खास फोकस किया गया है।
लेकिन बजट के साथ ही विधानसभा में हंगामा, प्रदर्शन और आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिले।
नीतीश सरकार ने 2026-27 का बजट पेश कर दिया है।
वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने महज 12 मिनट में बजट भाषण पूरा किया और इसे
‘ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान’ का बजट बताया।
और उन्होंने यह भी कहा सबका सम्मान – जीवन आसान।
सरकार ने इस बार ₹3.47 लाख करोड़ का बजट पेश किया है,
जो पिछले साल के मुकाबले 30 हजार करोड़ से ज्यादा है।
बजट में शिक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है,
जबकि स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और सड़क निर्माण पर भी बड़ा खर्च प्रस्तावित है।
बजट की पाँच बड़ी बातें…
पहला, अब तक का सबसे बड़ा बजट – 3.47 लाख करोड़ रुपये।
दूसरा, शिक्षा पर सबसे ज्यादा फोकस – 68 हजार 216 करोड़ रुपये स्कूल-कॉलेजों के लिए।
तीसरा, स्वास्थ्य को 21 हजार 270 करोड़ और ग्रामीण विकास को 23 हजार 701 करोड़।
चौथा किसानों के लिए सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है।
अब मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत
करीब 75 लाख किसानों को सालाना 3 हजार रुपए अतिरिक्त मिलेंगे,
जो PM किसान सम्मान निधि के साथ सीधे खाते में ट्रांसफर होंगे।
पांचवां युवाओं के लिए सरकार का दावा है कि
2025 से 2030 के बीच 1 करोड़ रोजगार अवसर तैयार किए जाएंगे।
इसके लिए मेगा स्किल सेंटर, टेक सिटी, सेमीकंडक्टर पार्क और डिफेंस कॉरिडोर की योजना है।
इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर सरकार ने 5 नए एक्सप्रेस-वे,
सभी सिंगल लेन सड़कों को डबल लेन करने
और पटना मेट्रो के विस्तार की घोषणा की है।
बजट के बाद राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा में हंगामा।
राजद विधायकों ने लॉ-एंड-ऑर्डर पर पोर्टिको में प्रदर्शन किया – तख्तियों पर लिखा, “बिहार में लॉ एंड ऑर्डर फेल!” NEET छात्रा रेप-मौत केस पर भाकपा माले के अरुण सिंह का कार्यस्थगन प्रस्ताव स्पीकर ने खारिज कर दिया।
AIMIM के तौसीफ आलम ने सीमांचल को इग्नोर करने का आरोप लगाया – कैंसर, बाढ़ और प्रदूषण के मुद्दे उठाए। कांग्रेस के मनोहर प्रसाद ने भ्रष्टाचार और अस्पतालों की बदहाली का मुद्दा उठाया
बीजेपी विधायक भगवान कुशवाहा ने राजद विधायकों से कहा, ‘सच्चाई पर रहिए। इसबार 72 से 25 पर आए हैं। अबकी बार नीतीश कुमार का डंडा चला तो सदन से बाहर हो जाइएगा।’
भगवान सिंह ने विपक्ष के विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘ये विधायक भले ही उधर बैठे हैं, लेकिन दिल में क्या है ये सब जानते हैं। लालू राज में सबसे ज्यादा नरसंहार हुए। आपकी हुकूमत में गौतम-शिल्पी कांड हुआ था।’
भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा, ‘राज्यपाल का भाषण सागर में गागर है। RJD विधायक उनके बयान पर हंगामा करने लगे तो उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार के मामले में RJD को बोलने का अधिकार नहीं है। ये लोग जनता के पैसे लूटने वाले लोग हैं। इनका फैसला सदन में नहीं होगा। सदन से बाहर होगा। लालू परिवार भ्रष्टाचार की जननी है। क्या लालू जी स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जेल गए थे।’ ” डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले, “सुशासन से समृद्धि का बजट, 2005 से 11 गुना बड़ा।” नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पैर के ऑपरेशन के कारण अनुपस्थित। जदयू के अनंत सिंह ने शपथ ली।
अब जानिए आम लोगों से जुड़ी बड़ी स्कीम्स…
PMCH में 1100 बेड तैयार, 10 नए मेडिकल कॉलेज।हर पंचायत में मॉडल स्कूल, मेगा स्किल सेंटर।बंद चीनी मिलें चालू, डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर पार्क।पिंक टॉयलेट, पटना मेट्रो एक्सटेंशन, हर खेत को पानी। SC के लिए 19 हजार 603 करोड़, ST के लिए 1 हजार 648 करोड़।
कुल मिलाकर,
बिहार का ये बजट बड़ा है, महत्वाकांक्षी है,
लेकिन इसके वादे ज़मीन पर कितने उतरेंगे —
ये आने वाला वक्त बताएगा।
आपकी राय क्या है। कमेंट में जरूर साझा करें
और ऐसे ही न्यूज़ देखने के लिए जुड़े रहे हमारे चैनल एक्सपोज़ 24 प्लस के साथ धन्यवाद।
