Delhi CJP Protest:दिल्ली में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों की आड़ में सोशल मीडिया पर भ्रम और अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की एक बड़ी साजिश सामने आई है. दिल्ली में ‘भारत विरोधी नैरेटिव’ गढ़ने और 10 अक्टूबर के प्रदर्शनों में मौतों के झूठे दावे प्रसारित करने वाले डिजिटल नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस ने कड़ा कानूनी शिकंजा कस दिया है.

Delhi Police Social Media: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर कथित तौर पर झूठी बातें और अफवाहें फैलाने वाले सोशल मीडिया खातों के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज की हैं. अधिकारियों ने 13 अक्टूबर को बताया कि पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले कई सोशल मीडिया खाते भी जांच के दायरे में हैं. तकरीबन 100 सोशल मीडिया हैंडल्स डाउन किए गए हैं. दिल्ली पुलिस की निगरानी में अब तक करीब 500 सोशल मीडिया पोस्ट हटाए गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये पोस्ट अफवाह फैलाने और लोगों के बीच अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि भ्रामक जानकारी फैलाने, ‘भारत विरोधी विमर्श’ तैयार करने की कोशिश करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में सोशल मीडिया खातों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस के एक सूत्र के मुताबिक, पाकिस्तान से संचालित कई सोशल मीडिया खातों पर विरोध प्रदर्शनों के संबंध में पोस्ट और दावों के जरिए भारत विरोधी विमर्श फैलाने का आरोप है. इन पोस्ट और दावों से अशांति पैदा हो सकती थी.
अधिकारियों ने बताया कि 10 अक्टूबर को ऐसे कई खातों ने कथित तौर पर झूठे दावे प्रसारित किए कि दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई लोगों की मौत हो गई थी. उन्होंने बताया कि कथित तौर पर गलत जानकारी फैलाने के अभियान के खिलाफ कार्रवाई के तहत पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित कई सोशल मीडिया खाते निष्क्रिय भी कराए हैं.
