
पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान गड़बड़ी की शिकायतों के बाद 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराई जा रही है। यह वोटिंग शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हो रही है।
यह फैसला 29 अप्रैल को हुई वोटिंग के बाद मिली शिकायतों और अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया। चुनाव आयोग ने कानून के तहत कार्रवाई करते हुए दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया।
फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम से जुड़ी एक शिकायत पर अभी फैसला नहीं हुआ है। आयोग ने कहा है कि इस मामले में रिपोर्ट आने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
- इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है। बीजेपी ने कई बूथों पर धांधली का आरोप लगाया था, जिसके बाद जांच कराई गई। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि विपक्ष हार के डर से ऐसे आरोप लगा रहा है
चुनाव आयोग का कहना है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
