
पटना: मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार से होकर गुजरने वाली 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव मां विंध्यवासिनी मंदिर के नजदीक स्थित स्टेशन पर किए जाने की योजना से यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकती है। इससे बिहार के विभिन्न जिलों से विंध्याचल पहुंचने वाले भक्तों की यात्रा पहले से आसान होने की उम्मीद है।
मां विंध्यवासिनी मंदिर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल में स्थित है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग मां के दर्शन करने जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को मंदिर तक पहुंचने में सहूलियत मिल सकती है।
रेलवे की इस पहल से खासकर उन यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है, जिन्हें अभी विंध्याचल पहुंचने के लिए दूसरी ट्रेन या परिवहन के साधनों का सहारा लेना पड़ता है। ट्रेनों का ठहराव मिलने से समय की बचत होगी और श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुविधाजनक बन सकती है।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
विंध्याचल स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का समय
- 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस : रात 10:30 बजे पहुंचेगी और 10:32 बजे प्रस्थान।
- 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस : शाम 4:05 बजे पहुंचेगी और 4:07 बजे प्रस्थान।
- 12296 दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस : रात 12:35 बजे पहुंचेगी और 12:37 बजे प्रस्थान।
- 12295 एसएमवीबी बेंगलुरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस : रात 1:40 बजे पहुंचेगी और 1:42 बजे प्रस्थान।
- 12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस : सुबह 10:40 बजे पहुंचेगी और 10:42 बजे प्रस्थान।
- 12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस : शाम 6:00 बजे पहुंचेगी और 6:02 बजे प्रस्थान।
- 15945 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस : सुबह 5:50 बजे पहुंचेगी और 5:52 बजे प्रस्थान।
- 15946 डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस : शाम 7:05 बजे पहुंचेगी और 7:07 बजे प्रस्थान।
- 15647 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस : सुबह 5:50 बजे पहुंचेगी और 5:52 बजे प्रस्थान।
- 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस : शाम 7:05 बजे पहुंचेगी और 7:07 बजे प्रस्थान।
- 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस : शाम 7:05 बजे पहुंचेगी और 7:07 बजे प्रस्थान।
- 12336 लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस : सुबह 5:50 बजे पहुंचेगी और 5:52 बजे प्रस्थान।
- 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस : सुबह 11:03 बजे पहुंचेगी और 11:05 बजे प्रस्थान।
- 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस : शाम 4:35 बजे पहुंचेगी और 4:37 बजे प्रस्थान।
- 22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस : सुबह 11:03 बजे पहुंचेगी और 11:05 बजे प्रस्थान।
- 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस : शाम 4:35 बजे पहुंचेगी और 4:37 बजे प्रस्थान।
- 12801 पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस : शाम 6:15 बजे पहुंचेगी और 6:17 बजे प्रस्थान।
- 12802 आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस : सुबह 7:56 बजे पहुंचेगी और 7:58 बजे प्रस्थान।
- 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल : सुबह 8:58 बजे पहुंचेगी और 9:00 बजे प्रस्थान।
- 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल : शाम 5:48 बजे पहुंचेगी और 5:50 बजे प्रस्थान।
