
मिशन खुशी के तहत 51 जरूरतमंदों को भोजन वितरण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान संपन्न
पटना, 29 अप्रैल 2026। माँ बरेजी मंदिर ट्रस्ट, जेठवार भट्ट के जनसंपर्क अधिकारी श्री कुमार विनय ने अपने वैवाहिक जीवन की 34वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर समाजसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा मिशन खुशी के तहत 51 जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया। यह कार्यक्रम पंच शिव मंदिर, कंकड़बाग, पटना परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराया गया तथा सभी के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
इसके साथ ही भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से प्रेरित होकर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा स्वच्छ वातावरण के संदेश के साथ अनेक पौधे लगाए गए।
- साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत पंच शिव मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए साफ-सफाई कर समाज को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया।
- श्री कुमार विनय ने कहा कि जीवन के विशेष अवसरों को समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना ही सच्ची खुशी है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे अपने सुखद अवसरों पर जरूरतमंदों की सहायता करें, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करें तथा स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
- माँ बरेजी मंदिर ट्रस्ट, जेठवार भट्ट द्वारा भविष्य में भी समाजसेवा, जनकल्याण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
