
श्री छोटन राय उर्फ नागा जी की पावन स्मृति में पिछले 5 वर्षों से रामनवमी के शुभ अवसर पर “रात जागा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम माँ बरेजी मंदिर ट्रस्ट, जेठवार भट्ट के जनसंपर्क अधिकारी कुमार विनय जी के तत्वावधान में आयोजित होता है, जिसमें क्षेत्र के कलाकारों एवं बुजुर्गों को सम्मानित करने की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है।

इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से सभी आमंत्रित कलाकारों एवं वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया जाता है, जिससे समाज में कला और संस्कृति के प्रति सम्मान एवं प्रेरणा का संदेश प्रसारित होता है।
स्वर्गीय नागा जी एक प्रसिद्ध एवं सम्मानित ढोलक वादक थे। वे विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए समाज को आनंदित करते थे। विशेष रूप से फगुआ, चैता के क्षेत्र में वे अपनी उत्कृष्ट ढोलक वादन कला के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को समर्पित कर दिया।

आज उनके निधन के पश्चात भी उनकी मधुर स्मृतियाँ लोगों के हृदय में जीवित हैं। मोह माया से दूर आजीवन शादी नहीं किया अपना जीवन समाज में समर्पित किया इस आयोजन के माध्यम से सभी श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा उनके योगदान को नमन करते हैं।
आयोजक :
माँ बरेजी मंदिर ट्रस्ट, जेठवार भट्ट के जनसंपर्क अधिकारी कुमार विनय
