
1. यारपुर-मीठापुर दुर्गा पूजा पंडाल
यहां लंदन ब्रिज की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल के ऊपर चलता हुआ वाहन और राम-रावण युद्ध का दृश्य प्रमुख आकर्षण बताए जा रहे हैं।

2. डाकबंगला चौराहा
इस बार यहां खजुराहो मंदिर से प्रेरित पंडाल बनाया जा रहा है। पत्तों से तैयार सजावट, आकर्षक प्रवेश द्वार और विशेष लाइटिंग इसकी खासियत हैं।

3. बोरिंग रोड दुर्गा पूजा पंडाल
यहां तमिलनाडु के प्रसिद्ध रामेश्वरम मंदिर की वास्तुकला से प्रेरित लगभग 65 फीट ऊंचा पंडाल तैयार किया जा रहा है। आयोजकों को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

4. बंगाली अखाड़ा, लंगर टोली
यहां 134 साल पुरानी पूजा परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। पारंपरिक बंगाली शैली की मां दुर्गा की प्रतिमा, पुराने आभूषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन की पहचान हैं।

5. कंकड़बाग सर्वजनिक दुर्गा पूजा
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कंकड़बाग
कंकड़बाग क्षेत्र में दुर्गा पूजा घूमने वालों के लिए एक विकल्प।

6. श्री श्री दुर्गा पूजा संगीत समिति
गोविंद मित्रा रोड, पटना
शहर के पुराने इलाकों में दुर्गा पूजा दर्शन के लिए एक जाना-पहचाना स्थान।

7. श्री विजय वाहिनी दुर्गा पूजा समिति, आनंदपुरी, पटना:
पटना के बोरिंग रोड स्थित आनंदपुरी के हिमगिरि चौराहा पर श्री विजय वाहिनी दुर्गा पूजा समिति ने दुर्गा पूजा 2026 के लिए एक अनोखी थीम तैयार की है। इस बार पंडाल 70 फीट ऊंचे और 30 फीट चौड़े शिवलिंग के आकार में बनाया जा र8.हा है।

8.पटना सिटी के हाजीगंज दुर्गा पूजा पंडाल की थीम
पटना सिटी के हाजीगंज स्थित गबड़ा पर मोहल्ले का दुर्गा पूजा पंडाल अपनी अनोखी थीम और भव्य सजावट के लिए चर्चा में रहा है।

9.पटना के कुरथौल दुर्गा पूजा पंडाल की थीम
पटना के कुरथौल में दुर्गा पूजा पंडाल अपनी भव्य सजावट और धार्मिक थीम के लिए चर्चा में रहा है

10.श्री श्री नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, कदमकुआं, पटना
पटना के कदमकुआं स्थित डोमन भगत लेन में श्री श्री नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा 2026 के लिए तमिलनाडु के मदुरै स्थित महालक्ष्मी मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है।

