
दिनांक 4 सितंबर 2025 के संध्याकाल मे लायंस क्लब ऑफ पटना शुभम (लायंस क्लब्स इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 322 ई ) का चार्टर और इंस्टॉलेशन समारोह , होटल द गोल्डन सनराइज, पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना मे आयोजित किया गया । इस समारोह का उदघाटन श्री आलोक राज, भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी, डायरेक्टर जनरल बिहार पुलिस बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन सह चेयरमैन कर्मचारी चयन आयोग, ने दीप प्रज्वलित करके किया।
समारोह के आरम्भ में , विगत रात्रि रोड दुर्घटना में लायन संजय कुमार जी, रीजन चेयरपर्सन, लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई की आकस्मिक मौत हो जाने के कारण क्लब के सदस्यों ने दो मिनिट का मौन रखा और उनके दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री आलोक राज ने लायंस क्लब द्वारा समाज में विजन केयर,डायबिटीज केयर, कैंसर से बचने, स्वास्थ जांच आदि क्षेत्रों में साथ ही समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लिए भोजन व्यवस्था और उन्हें साक्षर बनाने में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सराहना की ।
इस समारोह के विशिष्ट अतिथि डॉ श्री शैलज कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य सह यूनिवर्सिटी प्रोफेसर, के एल साहू कॉलेज नवादा ने
लायंस क्लब ऑफ पटना शुभम, द्वारा लायन डॉक्टर शैलेश कुमार सिन्हा,पूर्व जिलापाल लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई के मार्गदर्शन में पिछले 26 सालों से लगातार पटना के विभिन्न स्थानों और आस पास के क्षेत्रों में आंखो की जांच,स्वास्थ जांच, रक्त दान, वृक्षारोपण, कम्बल वितरण, गरीब मेघावी छात्रों को पढ़ाई में सहायता, गरीब छात्र छात्राओं के लिए पठन सामग्री, स्टेशनरी आदि का वितरण, अनाथालय के बच्चों और वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के साथ मनोरंजन और उनकी सहायता और भूखों को भोजन की व्यवस्था, आदि क्षेत्रों में जो सामाजिक कार्य किया जा रहा है, उन्होंने इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी |

लायन योगेश झा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में विगत सत्र 2024-25 में क्लब द्वारा किए गए सामाजिक सेवा कार्यों का रिपोर्ट प्रस्तुत किया ।साथ ही उन्होंने क्लब ट्रेजरर की अनुपस्थिति में क्लब के आय- व्यय का संक्षिप्त ब्यौरा भी दिया।
लायन रूपेश कुमार ने अपने सेक्रेटरी रिपोर्ट में सत्र 24-25 में क्लब द्वारा जिन जिन प्रोजेक्ट पर कार्य किया गया उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।
लायन संगीता नंदा, उप जिलापाल- l, लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 E, ने क्लब में जुड़े नए सदस्यों को लायन सदस्य की शपथ दिलाई और उन्हें लायन पिन प्रदान किया साथ ही लायन पिन के महत्व के बारे में उन्हें बताया ।
इस समारोह में लायन डी बी गुप्ता, पूर्व जिलापाल, लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 E ने सत्र 2025-26 के लिए क्लब की गठित नई कमिटी को उनके पद की शपथ दिलाई ।
नई कमिटी में लायन के के वर्मा को अध्यक्ष ,लायन रूपेश कुमार को सचिव ,और लायन अर्चना शेखर को कोषाध्यक्ष के पद की शपथ दिलाई गई। साथ में क्लब के अन्य सदस्यों को भी अलग अलग पदों के लिए शपथ दिलाई गई, जिसमें मुख्य रुप से लायन डॉ शैलेश कुमार सिन्हा, हिमांशु शेखर, विनोद खंडेलवाल,अरुण कुमार सिन्हा, सुजीत वर्मा, कुसुम लता वर्मा, डॉ सुशील कुमार वर्मा, डॉ अजय कुमार, लायन मृत्युंजय, योगेश झा, अमित खेतान,लायन अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने अपने अपने पद का शपथ लिया।

लायन के के वर्मा ने अध्यक्ष पद पर शपथ लेने के बाद अपने भाषण में सभी अतिथियों और लायन मित्रों का स्वागत करते हुए , लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन ए पी सिंह और डिस्ट्रिक्ट322 E के वर्तमान जिलापाल लायन प्रदीप खेतान द्वारा जारी निर्देश, मिशन 1.5 के तहत अधिक से अधिक लोगों को क्लब से जोड़कर लायन सदस्यता में वृद्धि करने, और मिशन खुशी के तहत समाज के अंतिम पादन पर बैठे हर गरीब और वंचित लोगे के चेहरे पर खुशी लाने और मिशन सखी के तहत समाज के कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने एवं मिशन सेतु के तहत एनजीओ,कॉरपोरेट,और सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर एक सेतु निर्माण करने का संकल्प दोहराया जिसे की समाज का चौतरफा विकास हो सके। इसके लिए उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों का हाथ उठाकर समर्थन मांगा और इस मिशन में सहयोग देने की अपील की।

समारोह में श्री आलोक राज और उनकी धर्म पत्नी को अंग वस्त्र ,गुलाब का फूल और पौधा देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही श्री शैलज कुमार श्रीवास्तव , विशिष्ट अतिथि, लायन संगीता नंदा ,उप जिलापाल -l, एवं पूर्व जिलापाल लायन आर आर सहाय, लायन डी बी गुप्ता, लायन वीणा गुप्ता,लायन प्रकाश नंदा, को भी क्लब के सदस्यों के द्वारा अंग वस्त्र,गुलाब का फूल और पौधा देकर सम्मानित किया गया।
क्लब में आए अन्य आमंत्रित अतिथियों, श्रीमती मनीषा देवी, मुखिया, ग्राम -कॉप , प्रखंड- गड़हनी ,जिला -भोजपुर, लायन किशन बाजोरिया,कैबिनेट सेक्रेटरी, लायन योगेश झा , रीजन चेयरपर्सन, लायन राजीव भार्गव, जोन चेयरपर्सन, लायन गीता शर्मा, लायन पार्थों रंजन बोस, लायन सुलंगना बोस, लायन रतन सरकार को भी अंग वस्त्र, गुलाब का फूल और पौधा देकर सम्मानित किया गया और समारोह में उपस्थित चार्टर सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
लायन योगेश झा, इमेडियट पूर्व अध्यक्ष ने क्लब के सभी सदस्यों को उनके कार्यकाल में सहयोग देने के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
लायन अज्जू और मनीषा द्वारा आयोजित संगीत और उनके सुरीले गीतों ने समारोह में एक अलग ही शमा बांध दिया और उपस्थित अतिथियों ,सदस्यों और उनके परिवारजनों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
अंत में लायन अरविंद श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रीय गान के बाद समारोह के समाप्ति की घोषणा की गई।
